फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बस के लगेज बॉक्स का ताला तोड़ निकाली गई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर (उन्नाव)। 10 जुलाई को दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में यात्रियों के साथ ही अवैध तरीके से माल भी ढोया जा रहा था। इस बस के लगेज बॉक्स में एक यात्री की बुलेट बाइक रखी मिली है। बाइक के टैंक में तीन से चार लीटर पेट्रोल मिला है। हादसे में मृत यात्री के भाई की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने लगेज बॉक्स का ताला तोड़ कर बाइक को निकाला।
विज्ञापन

10 जुलाई को एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र में स्लीपर बस और टैंकर में टक्कर से दोनों वाहनों के चालक सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बिहार प्रांत के शिवहर जिले के लालगढ़ मकसूदपुर कररिया निवासी शिवदायल पंडित (28) भी शामिल था। मृतक के छोटे भाई रवि पंडित ने बताया कि चार जुलाई को शिवदयाल आए थे। 10 जुलाई को नोयडा लौटते समय उन्होंने ट्रैवल एजेंसी में बात की तो बस में ही बाइक को भी 2000 रुपये में पहुंचाना तय हुआ था। भाई ने बताया कि शिवदयाल का मृत्यु प्रमाणपत्र और बाइक लेने के लिए वह बिहार से उन्नाव आ रहा है।

उन्नाव जैसे हादसों को रोकने के लिए प्रदेश में चल रहा चेकिंग अभियान ः राज्यमंत्री
पुरवा। एक्सप्रेसवे हादसे को लेकर परिवहन राज्यमंत्री ने दुख जताया। कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए डग्गामार बसों पर अंकुश लगाया जाएगा। प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। तीन बार चालान के बाद पंजीकरण निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हिलौली ब्लाक में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में बस के मालिक और संचालक पर एफआईआर दर्ज है। ऐसे हादसे फिर न हों इसके लिए पूरे प्रदेश में डग्गामार बसों की जांच कराई जा रही है। बताया कि बिना फिटनेस में तीन बार चालान के बाद वाहन का पंजीकरण निलंबित किया जाएगा।

इससे पहले उन्होंने पुरवा विधायक अनिल सिंह की मांग पर राज्यमंत्री ने लउवा हिलौली से अयोध्या तक सप्ताह में एक बस चलाने की घोषणा की। उन्होंने मौरावां और पुरवा में बस स्टेशन को उच्चीकृत कराने का भी वादा करते हुए सीडीओ को जमीन तलाशने का निर्देश दिया। मौरावां से लखनऊ तक इलेक्ट्रानिक बसों के संचालन पर उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें