फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर छह घंटे तक दस किलोमीटर लंबा जाम, दिन भर रेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। हाईवे से भारी वाहनों के लखनऊ जाने पर रोक के चलते दही चौकी मोड़ पर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक और शहर में गदनखेड़ा चौराहे पर हो रहे पुल निर्माण के कारण सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

लखनऊ में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के कारण छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन भी रोज की अपेक्षा ज्यादा रहा। दिन में भी कई बार यातायाता रेंगता रहा।
रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच होने से सुबह से ही वाहनों का आवागमन ज्यादा रहा। वहीं, भारी वाहनों के सीधे लखनऊ जाने पर रोक के कारण डायवर्जन वाले स्थानों पर लंबा जाम रहा।
दही चौकी से पुरवा रोड होकर मौरावां से मोहनलालगंज होते हुए लखनऊ जा रहे हैं। पुरवा मोड़ पर भारी वाहनों के डायवर्जन के अलावा गदनखेड़ा चौराहे पर पुल के निर्माण कार्य और रायबरेली की ओर वाहनों का आवागमन होने से सुबह छह बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे तक मुसीबत बना रहा।
विज्ञापन

पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश करती रही लेकिन भारी वाहनों के रायबरेली और पुरवा मोड़ पर मुड़ने के दौरान दोनों तरफ का यातायात रुकने से जाम लंबा खिंचता चला गया। यातायात प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि डायवर्जन वाले स्थानों पर यातायात रुकने से जाम लगता रहा। बताया कि रात को मैच खत्म होने के बाद जाम न लगे इसके लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें