फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: और गिरा पारा, न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। शीतलहर के चलते पारा चार डिग्री रहा। दिन भर बर्फीली हवा चलने से गलन और बढ़ गई। दोपहर एक बजे निकली धूप भी बेअसर रही। शाम होते ही कोहरा फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज गई। सुबह चार बजे के करीब बादल छा गए। दोपहर एक बजे धूप निकली तो लोग धूप सेंकने के लिए खुले स्थानों और घरों की छतों पर पहुंचे लेकिन 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्दीली हवा चलने से धूप बेअसर रही।
हवा से ठंड में और इजाफा हो गया। लोग खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले। चाय की दुकानों पर भीड़ रही। शाम होते ही कोहरा फिर शुरू हो गया। मौसम विशेषज्ञ अभिषेक कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से अभी चार-पांच दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें