फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीएसएन काॅलेज व कलक्टरगंज मैदान में लगेंगी अस्थायी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला प्रशासन ने शहरवासियों को जाम से बचाने के लिए इस बार एक माह तक लगने वाली अस्थायी दुकानें डीएसएन काॅलेज व कलक्टरगंज फाटक के अंदर मैदान में लगाने की व्यवस्था की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर के साकेतधाम में 17 अक्तूबर को रावण के पुतले का दहन होगा। इसके साथ ही परंपरागत रूप से एक माह तक लगने वाला मेला भी शुरू हो जाएगा। मेले में शहर के कोतवाली तिराहे से छोटे चौराहे तक सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में अस्थायी दुकानें लग जाती हैं। स्थायी दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के सामने दुकानें लगवाते हैं और इसके एवज में किराया भी वसूलते हैं। इससे आधी सड़क तक दुकानें लगने से रोजाना जाम लगता है। लोगों को परेशानी होती है।
इसको देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने पहले से ही जाम से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अस्थायी दुकानों को सड़क पर न लगवाकर उनकी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसका पालन कराने के लिए सोमवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज ने एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, सीओ सिटी सोनम सिंह व ईओ संजय गौतम के साथ तिराहे से छोटे चौराहे तक भ्रमण किया। इस दौरान माइक के माध्यम से स्थायी दुकानदारों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि अपने प्रतिष्ठानों के सामने अन्य किसी को अस्थायी रूप से दुकान न लगाने दें। यदि दुकान लगी मिलेगी तो उसे जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि चूरा, लइया सहित खानपान, क्राकरी, शृंगार, चूड़ी आदि की लगने वाली अस्थायी दुकानों को डीएसएन काॅलेज व कलक्टरगंज फाटक के अंदर मैदान में लगाने की व्यवस्था की गई है। यहां पर नगर पालिका द्वारा लाइट आदि की व्यवस्था की जा रही है। दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सड़क पर दुकानें न लगने से जाम की समस्या नहीं होगी।
-

व्यापारियों ने वेंडिंग जोन का किया विरोध, ज्ञापन दिया
उन्नाव। शहर के आईबीपी चौराहे से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका ने सड़क किनारे वेंडिंग जोन बनाते हुए प्लेटफार्म बनवा रहा है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी की अगुवाई में व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को बताया कि वेंडिंग जोन के लिए चबूतरे बनने से दुकान का रास्ता बाधित होगा। इस मार्ग से ही लोग रेलवे स्टेशन आते-जाते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। व्यापारी नेता निर्भय सिंह, कमल गुप्ता, बब्लू गुप्ता, पुनीत रम्भेवाल, नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें