फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शुक्लागंज से सवारियां लेकर आ रहे टेंपो में सहजनी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव भैंसई कोयल निवासी कैलाशनाथ पांडेय (35) उन्नाव से कानपुर के फूलबाग तक किराये का टेंपो चलाता था। सोमवार देर शाम वह सवारियां लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

शुक्लागंज उन्नाव मार्ग पर सहजनी के पास हादसा हो गया। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी रीमा व मां सरोज बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें