उन्नाव। फतेहपुर चौरासी के एक गांव निवासी युवक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 8 मार्च को उसकी 15 वर्षीय बेटी खेत गई थी। जहां गांव के दो लोगों ने तमंचा दिखा उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर जान की धमकी देकर भाग निकले। एसपी ने एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एसओ हरिकेष राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।