प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर जिले की तीन महिला टीचरों को इटावा में हुए सेमिनार में सम्मानित किया गया। इटावा में टीचर्स क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार में बेसिक शिक्षा के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीचरों को बुलाया गया। इस जिले से बिछिया ब्लाक की वसीरतगंज प्राथमिक स्कूल की प्रधान टीचर रश्मि तिवारी, दीक्षितनखेड़ा प्राथमिक स्कूल की टीचर रश्मि यादव व प्राथमिक स्कूल सुमेरपुर की टीचर निशा तोमर ने भी प्रतिभाग किया। इन टीचरों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूल में बेसिक शिक्षा के प्रति अच्छा कार्य करने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही शिक्षा को कैसे उत्कृट बनाया जा सकता है इसके गुरुमंत्र भी अन्य टीचरों को दिए। टीचरों को सीडीओ व अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित किया।