थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता मो. ताहिर की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। बीईओ मनींद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। प्रधान शिक्षक गौरव ने छात्रा को जूते से मारने के आरोप को गलत बताया है।
बताया कि गुरुवार को विद्यालय बंद करते समय कमरे के अंदर सामान रखा था। जेबा अपनी बहन व अन्य छात्राओं के साथ कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर शरारत कर रही थी। चिल्लाने पर बच्चियां अचानक भागीं तो जेबा खड़ंजे पर गिर गई थी। इससे उसके गाल में चोट आई है।
शिक्षका की शिकायत पर तीन सदस्यीय टीम ने की जांच
सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक की एक शिक्षिका की ब्लाक अधिकारी पर प्रताड़ित करने की शिकायत पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। टीम में शामिल फतेहपुर चौरासी बीईओ मुनींद्र वर्मा, नगर बीईओ नाहिद व बीघापुर बीईओ सुचि गुप्ता ने शुक्रवार को स्कूल जाकर मामले की जांच की।
जांच अधिकारी बीईओ मुनींद्र वर्मा ने बताया कि स्टाफ से पूछताछ की गई है। अभी दो से तीन दिन और जांच में लगेंगे। शिक्षिका का आरोप था कि ब्लॉक अधिकारी उसे प्रताड़ित करते है। बीएसए को प्रार्थनापत्र देने के बाद उसने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर उसके खिलाफ शिकायत तैयार करने का आरोप भी लगाया।