फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीईओ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने में शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। बीईओ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रधान शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। उन्हें गंजमुरादाबाद ब्लॉक के भिखारीपुर प्राथमिक विद्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


बीईओ सुरेश कुमार ने बीएसए को शिकायती पत्र देकर बताया था कि कायमपुर निबरवारा प्राथमिक स्कूल में तैनात प्रधान शिक्षक सूर्यकांत सिंह ने 23 सितंंबर को रात 9:29 बजे सोशल मीडिया पर उन पर (बीईओ पर) आपत्तिजनक अभद्र टिप्पणी की थी। बीएसए ने सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को देखने के बाद प्रधान शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए बीईओ बिछिया, बीघापुर और नगर क्षेत्र की टीम गठित की है।

बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि शिक्षक को निलंबित किया गया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।

नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के खजूर में संचालित प्राथमिक स्कूल में पार्टी के चक्कर में समय से पहले छात्रों की छुट्टी कर दी गई। मामला बीएसए तक पहुंचने के बाद उन्होंने बीईओ को जांच सौंपी है। साथ ही स्टाफ का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के खजूर प्राथमिक स्कूल में एक सप्ताह पहले शिक्षकों ने संगठन के एक पदाधिकारी का जन्मदिन मनाने की पार्टी रखी थी। इसके चलते समय से पहले दोपहर 12 बजे ही छात्रों की छुट्टी कर दी थी। मामला बीएसए के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने स्कूल के समस्त स्टाफ का वेतन रोकते हुए बीईओ नवाबगंज को ही जांच अधिकारी नामित किया है। यही नहीं स्टाफ का वेतन और मानदेय जांच न होने तक रोक दिया गया है। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि स्कूल समय से बंद होना चाहिए था। लेकिन छुट्टी से पहले छात्रों को भेजना गलत है। सभी का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें