फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Road Accident: टैंकर की टक्कर से टेंपो सवार छह सवारियां घायल, मची चीख-पुकार

Sat, 03 Sep 2022 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर शुक्रवार दोपहर टेंपो में तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह सवारियां घायल हो गईं। हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव नोखे पुरवा निवासी नीरज (25) की ससुराल पुरवा कोतवाली क्षेत्र के उड़ियाखेड़ा गांव में है। वह पत्नी निशा (22) को लेने गया था।
विज्ञापन


दोपहर को पत्नी, दो साल की बेटी नित्या व साली प्रिया को लेकर टेंपो से सफीपुर जा रहा था। टेंपो में आवास विकास निवासी रामआसरे व मंगलतराम भी बैठे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कस्बे के निकट पीछे से आ रहे टैंकर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए छह लोगों को स्वास्थ्य केंद्र ले जा गया। इसमें नीरज, प्रिया और मंगतराम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें