फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चार बच्चों में मिले डिप्थीरिया के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/असोहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के दौरान दो ब्लॉकों के तीन गांवों में डिप्थीरिया के चार संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसमें तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक के परिजन बच्चे को लेकर स्वास्थ्य टीम पहुंचने से पहले ही कहीं निकल गए।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के गोरिंदा गांव में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश और सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश टीम के साथ पहुंचे। वहां बुखार पीड़ित बच्चों और बड़ों की जांच की गई तो गांव की मांशी (7) पुत्री प्रदीप में डिप्थीरिया के लक्षण मिले। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाबाखेड़ा गांव में करन (11) पुत्र लल्ला में डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने परिजनों से जिला अस्पताल भेजने के लिए कहा लेकिन वह राजी नहीं हुए। बाद में कहीं चले गए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दवा का वितरण किया गया है। स्वास्थ्य टीम बराबर निगरानी कर रही है।
बताया कि क्षेत्र के रानीपुर, सोहरामऊ और निधान खेड़ा गांव में आठ टीमें जिसमें प्रत्येक टीम में पांच कर्मी सुपरवाइज, सीएचओ, दो एएनएम और आशा शामिल हैं। बता दें कि इसी ब्लॉक के बजेहरा गांव निवासी सुनील की बेटी शगुन (12) की सात अगस्त को, सतगुरखेड़ा के गोविंद की बेटी शिवन्या (6) की 15 अगस्त को मौत हो चुकी है। मृतका शिवन्या की बड़ी बहन सेजल (9) में डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद वह घर चली गई थी। सीएमओ ने बुखार पीड़ित बच्चों को स्कूल न भेजने की परिजनों को सलाह दी है।
विज्ञापन

असोहा ब्लॉक में स्वास्थ्य टीम को जांच के दौरान दऊ गांव के सौरभ (14) और कांथा की काव्या (6) में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। 10 टीमों ने ब्लाक के सहरावां में 200, दऊ में 100, कांथा में 300 और गोमापुर में 100 ग्रामीणों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें