फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीजन का सबसे सर्द दिन रहा रविवार

विज्ञापन
साल के पहले दिन छाया रहा कोहरा। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। साल का पहला दिन इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। पारा गिरने से लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा। रात से शुरू हुआ कोहरा दिनभर छाया रहा।
विज्ञापन

धूप न निकलने और दिन में चली शीत लहर गलन बढ़ा दी। रविवार होने से नौकरीपेशा लोग घर पर ही रहे। जो लोग जरूरी काम से निकले भी वह ठंड से बचाव के लिए सिर से पैर तक ऊनी कपड़ों में दिखे। राहगीरों को जहां भी अलाव दिखा, वो रुक गए। चाय की दुकानों पर खूब भीड़ रही। रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहरी क्षेत्रों में लोग घरों में अंगीठी और ब्लोअर के सहारे रहे।
विज्ञापन

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर रेंगा यातायात
शनिवार रात दस बजे से ही कोहरा शुरू होने हाईवे और एक्सप्रेसवे सहित सभी मार्गों पर यातायात रेंगने लगा। सुबह दस बजे तक कोहरा इतना ज्यादा रहा कि दो-तीन फिट की दूरी पर कुछ नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें