नवोदय प्रवेश परीक्षा
चकलवंशी। क्षेत्र के जोधाखेड़ा स्थित भारतीय विद्यालय इंटर कालेज में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा दे रहे एक छात्र की अचानक हालत बिगड़ गई। विद्यालय प्रबंधन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।क्षेत्र के भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज को नवोदय प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया था। केंद्र में 418 छात्रों की व्यवस्था की गई थी। इसमें 168 छात्र उपस्थित रहें। वहीं 250 छात्र अनुपस्थित रहें। परीक्षा दे रहे नवाबगंज निवासी सुधीर के 12 साल के बच्चे अभिराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। विद्यालय प्रबंधन ने आनन-फानन छात्र को एंबुलेंसी मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। (संवाद)