फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्रा का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। चांदपुर गांव में छात्रा का शव कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। दही थानाक्षेत्र के चांदपुर निवासी पीआरडी जवान मनोज रावत की पुत्री उपासना (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मौजूदा समय में मनोज की ड्यूटी यातायात में लगी है। उन्होंने बताया कि रविवार को बेटी का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। उसकी मां महरानी जब उसे बुलाने गई तब घटना का पता चला। उपासना पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें