फोटो नंबर-36- सूर्यांश फाइल फोटो
सफीपुर। आसीवन थाना के सरंबा गांव में पंखे (टेबल फैन) का प्लग लगाते समय करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। वह कक्षा आठ का छात्र था। सरंबा गांव निवासी मनोहर का बेटा सूर्यांश (16) कक्षा आठ का छात्र था। बहन शिवानी ने बताया कि बुधवार रात 9:30 बजे सोने से पहले वह टेबल फैन का बिना प्लग का तार बिजली के बोर्ड में लग रहा था। स्विच ऑन करके उसने एक तार लगाया तभी दूसरा तार उसके हाथ में छू गया और चप्पल न पहने से होने सने करंट की चपेट में आ गया। बहन शालिनी ने बताया कि पिता मनोहर की 12 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। सूर्यांश गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। इकलौते बेटे की मौत से मां मालती व अन्य परिजन बेहाल हैं।