फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोन नदी पुल से आवागमन रोकने से परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-28-लोन नदी पुल पर मिट्टी डालकर यातायात रोकने के बाद किनारे से निकलते बाइक सवार। स्त्रोत: ग्रामीण।
विज्ञापन


-चार वाहन सवारों को सात किमी का लगाना पड़ रहा चक्कर
-दो पहिया वाहन सवार जाम जोखिम में डालकर निकल रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के कस्बा बिहार से लेकर सरेनी तक जाने वाले मार्ग पर लोन नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे अब एक तरफ दोपहिया वाहन सवार जानजोखिम में डालकर निकल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चार पहिया वाहनों को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। बिहार-सरेनी मार्ग पर बजौरा गांव के सामने लोन नदी पर पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने से पीडब्ल्यूडी जेई की रिपोर्ट पर एक्सईएन ने मिट्टी डलवाकर आवागमन बंद करा दिया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों को वाया सुमेरपुर, भगवंतनगर होकर करीब सात किमी का अतिरिक्त चक्कर लगा आवागमन करना पड़ रहा है। स्कूली बसों को भी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है। बाइक सवार डाली गई मिट्टी के बगल से अपने वाहनों को निकाल कर टूटे पुल के ऊपर से यात्रा कर रहे हैं। ग्राम प्रधान रूमा सिंह ने पुल की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारू किए जाने की मांग की है। एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि जेई की रिपोर्ट पर पुल पर आवागमन बंद करा दिया गया है। जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें