पाटन। नाला निर्माण में मानकों का पालन न होने की शिकायत पर गुरुवार को एसडीएम ने जांच कराई। निर्माण रोकने के साथ ही सामग्री के सैंपल लिए गए हैं।
ठेकेदार ने 15 दिन पहले जेसीबी से नाला की खोदाई कराई थी। इससे दुकानदारों और ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया था। एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में लापरवाही और नाला के बेस में कंक्रीट के बजाय कच्ची ईंटों का प्रयोग करने की शिकायत मिली थी। नायब तहसीलदार को जांच के लिए भेजा गया था। एसडीएम ने बताया कि मौके पर प्रयोग की जा रही ईंट व मसाला नमूना जांच के लिए लिया गया है। अग्रिम आदेश तक निर्माण कार्य रोक दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि अवरुद्ध मार्ग को खोलने के लिए ईओ को निर्देश दिए गए हैं।