फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में सीखें हॉकी, क्रिकेट और ताइक्वांडो

विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब हॉकी, फुटबाल, ताइक्वांडो, जूडो, क्रिकेट व एथलेटिक्स
विज्ञापन

के प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई है। इसके लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा कर पंजीकरण करा सकेंगे।
क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया ने बताया कि प्रशिक्षण लेने के इच्छुक बालक और बालिकाएं निवास प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट फोटो के साथ स्टेडियम स्थित कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीकरण कराएं। 18 साल तक के बालक व बालिकाओं को पंजीकरण के लिए 10 रुपये व अभ्यास के लिए 50 रुपये प्रतिवर्ष शुल्क जमा करना होगा। 18 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 रुपये पंजीकरण शुल्क व 200 रुपये प्रति महीने का शुल्क निर्धारित किया गया है। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति को सक्रिय करने के लिए प्रत्येक सदस्य को 100 रुपये वार्षिक दान निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट, जूडो व एथलेटिक्स के प्रशिक्षण के लिए नए प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। बिना पंजीकरण कराए किसी भी सदस्य को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें