फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के पहिए से निकली चिंगारी, हड़कंप

Sat, 25 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
आठ घंटे तक ठप रहीं कानपुर रूट की रेल सेवाएं - फोटो : Rupesh
विज्ञापन

विज्ञापन
 शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी कचहरी क्रासिंग से गुजर रही थी तभी उसके पहिए से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी निकलते देख क्रासिंग पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को दी। जानकारी होते ही तुरंत अधिकारी हरकत में आए और मालगाड़ी को आनन-फानन रुकवाया गया। कर्मचारी मरम्मत के लिए पहुंचे। जांच में पता चला कि पहिए के ब्रेकशू चिपकने से चिंगारी निकली थी। मरम्मत का काम शुरू हुआ और करीब एक घंटे की मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। मालगाड़ी की मरम्मत के दौरान मेन लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों को लूपलाइन से निकाला गया। विभागीय अफसरों की मानें तो मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिए में खराबी आने से ट्रेन को रोका गया था। मरम्मत के बाद ट्रेन को लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें