फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

Fri, 02 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर देहात से सपा विधायक मुनेंद्र शुक्ला के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का रसूलाबाद पेट्रोल पंप पर प्रत्याशी भगवतीप्रसाद, हरीप्रकाश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखवीर यादव आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र कुमार ब्रहमचारी, नृपेंद्र यादव, नागेंद्र, धर्मवीर यादव, राजेश, शिवकुमार जयसवाल, आफ ाक अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिये मोहान तिराहे पर भारी संख्या में कार्यकर्ता खड़े थे। जैसे ही अध्यक्ष का काफि ला रुका, कार्यकर्ता माला पहनाने के लिये बढ़े लेकिन अध्यक्ष गाड़ी से नहीं उतरे। सपा अध्यक्ष ने कार में बैठे ही कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए अभी से मेहनत शुरू करने को कहा। इस मौके पर मोहान चेयरमैन समरजीत यादव, गद्दन चौधरी, खालिद रसूल सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें