फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे के लिए हुए मिट्टी खनन की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एक्सप्रेसवे के लिए जगह-जगह हुए मिट्टी खनन की जांच के आदेश हुए हैं। डीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

जिले में गंगा एक्सप्रेसवे और दूसरी ओर कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। एक्सप्रेसवे के ऊंचाई पर बनाए जाने के कारण मिट्टी भरान का काम चल रहा है। निर्माण एजेंसियों ने तमाम स्थानों पर स्वीकृति की आड़ में मानक से ज्यादा की मिट्टी खोदाई कर ली है। इससे बारिश में खनन से बने बड़े तालाबनुमा गड्ढों में पानी भर गया है। जो लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। मानक के विपरीत दो की जगह आठ मीटर तक मिट्टी खनन किया गया है। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने खनन की जांच के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें