फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: साहब ! आखिर कब होगा समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोगों को त्वरित न्याय दिलाने की उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे संपूर्ण तहसील समाधान दिवस भी फरियादियों के जख्मों पर मरहम नहीं लगा पा रहे हैं। चार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी लेखपाल खेत की नाप तक नहीं कर रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम गौरांग राठी, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना के सामने पहुंचे फरियादियों कई ऐसे भी थे जो पहले भी एक नहीं बल्कि तीन-चार बार प्रार्थनापत्र दे चुके थे लेकिन समस्या का निस्तारण तो दूर उल्टे उन पर कार्रवाई तक कर दी गई। पंडितखेड़ा निवासी किसान सुखराम ने बताया कि पड़ोस के खेत में उनकी छह बिस्वा जमीन आ रही है। इसके लिए उनके खेत की नाप के लिए आदेश जारी किया गया था लेकिन लेखपाल ने आज तक नाप नहीं की। इससे पहले वह चार बार समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। इसी खुन्नस में लेखपाल ने उन पर कार्रवाई तक करा दी। शनिवार को पांचवीं बार डीएम को प्रार्थनापत्र देकर नाप कराने की मांग की।
मसवासी निवासी फूलचंद्र ने बताया कि उन्होंने 1998 में सोने की चूडियां कस्बे के एक सराफ से खरीदी थीं। उसी दुकान पर 25 जुलाई 2024 को उन्हें बेचने पहुंचा तो दुकान मालिक ने चूड़ियां नकली होने की बात कही। पीड़ित के अनुसार कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस कर्मी कार्रवाई के बजाए उसे टरका रहे हैं।
विज्ञापन



डीएम ने वेस्ट टू वंडर पार्क का किया शुभारंभ
समाधान दिवस में कुल 217 शिकायतें पहुंची जिसमें मौके पर मात्र नौ का निस्तारण हो सका। शेष फिर से अधिकारियों को सौंपकर निस्तारण करने के आदेश देकर समाधान दिवस का समापन कर दिया गया। डीएम, एसपी ने तहसील सदर परिसर में अनुपयोगी वस्तुओं से बनाए गए वेस्ट टू वंडर पार्क का शुभारंभ भी किया। पार्क में पौधे लगाए। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत डीएम ने वैशाली एवं शिवांश बच्चों को खिलौने देकर अन्नप्राशन किया।

पार्क बनवाकर आंबेडकर प्रतिमा लगवाने की मांग
बांगरमऊ। तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र सिंह व एएसपी प्रेमचंद ने शिकायतें सुनीं। 119 प्रार्थनापत्रों में आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। मोहल्ला पन्नी टोला निवासी अमर सिंह, दिनेश, लालता, उमेश आदि ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के बाहर कुछ सरकारी भूमि पड़ी है। लोगों ने जहां पार्क बनाकर बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की मांग की।
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार जनशिकायतों की सुनवाई कर रहे सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने 101 शिकायतों की सुनवाई की और छह का निस्तारण करते हुए अन्य को संबंधित विभागों के अधिकारियों से निस्तारण कराने के लिए कहा। पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम उदित नारायण सेंगर और तहसीलदार साक्षी राय ने 114 शिकायतें सुनीं और 24 का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें