फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सईं नदी को पुनर्जीवित करने में जुटे लोग

Tue, 16 Feb 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। सईं नदी को पुनर्जीवित करने के लिए लोग जुट गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत मोहान के चेयरमैन व ईओ के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने नदी की साफ-सफाई की। बताया गया कि हफ्तेभर तक सफाई अभियान चलेगा। सोमवार को नगर पंचायत चेयरमैन समरजीत यादव व ईओ मुकेश कुमार निगम गांव पहुंच कर चौपाल लगा ग्रामीणों से नदी की साफ-सफाई के बात की। पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीण फावड़े, झाड़ू उठा नदी की सफाई में लग गए। इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। उन्होंने भी चेयरमैन व ईओ के साथ मिलकर साफ-सफाई की। नदी साफ करने के बाद चेयरमैन व ईओ जलेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर से लेकर भोगला गांव स्थित शमशान घाट तक सफाई की। इस दौरान संतराम यादव, सुमेर सिंह, राकेश यादव, मन्नालाल, मनोज यादव, संतोष सिंह, माझिल यादव सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें