फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पाटन कस्बा बाजार में दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के पाटन कस्बे में कपड़े और जूते की दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुरवा और बीघापुर फायर स्टेशन की दो दमकल आग बुझाने में जुटी हैं। अभी नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बिहार कस्बा निवासी नीलेश अवस्थी की पाटन-धानीखेड़ा मार्ग पर कस्बे में ही कपड़े और फुटवियर की दुकान है। शुक्रवार रात करीब दस बजे दुकान से अचानक धुआं और लपटें भी निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने अग्निशमन और पुलिस को सूचना दी। बीघापुर, पुरवा स्टेशन से दो दमकल पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया है। शार्टसर्किट से आग लगने का अनुमान है। एसओ संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें