फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसों में व्यवसायी व महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 15 Sep 2022 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले में मौरावां-कालूखेड़ा मार्ग पर गढ़ी करमली गांव के पास छुट्टा मवेशी को बचाने में कार पलटने से व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मुर्तजानगर नहर के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की जान चली गई। नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला दुर्गागंज निवासी गौरव (35) इलेक्ट्रानिक का सामान बेचता था।
विज्ञापन


मंगलवार को वह मौरावां के कालूखेड़ा गया था। देर रात लौटते समय कालूखेड़ा के निकट गढ़ीकरमली गांव के पास मवेशी के कार के सामने आने से उसका संतुलन बिगड़ गया। कार पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए गौरव को असोहा थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं।

मृतक के फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। भाई सौरभ ने बताया कि गौरव की मौत से मां नीलम, पत्नी रिंकी सहित पूरे परिवार का बुरा हाल है। उधर मुर्तजानगर के पास वाहन की टक्कर से कानपुर की थाना नौबस्ता की योगेंद्र विहार कालोनी निवासी कंचन (35) की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि पति अमर व दोस्त पंकज को मामूली चोटें आईं हैं। अमर ने बताया कि वह अजगैन कोतवाली के गांव सरांय चंदन जा रहा था। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें