फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : एक्सप्रेसवे पर पलटा शराब लदा कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मटरिया गांव के पास सोमवार रात चालक को झपकी आने से शराब लदा कंटेनर खंती में पलट गया। इसमें चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों व राहगीरों ने बोतलें लूटने का प्रयास किया। यूपीडा कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

हरदोई के थाना बिलग्राम निवासी चालक प्रकाश (32) मेरठ की दोरला फैक्टरी से कंटेनर में 1500 पेटी अंग्रेजी शराब लादकर लखनऊ गोदाम जा रहा था। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मटारिया गांव के पास सोमवार रात दो बजे प्रकाश को झपकी आने से कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया। कंटेनर खंती में पलट गया। यूपीडा कर्मियों ने चालक को सीएचसी पहुंचाया।
मंगलवार सुबह लोगों को शराब की बोतलें फैलने की जानकारी हुई तो भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने बोतलें लूटने का प्रयास किया। आबकारी निरीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मेरठ से फैक्टरी के मैनेजर राजेश मिश्रा को बुलवाया। दोपहर को बोतलों को दूसरे कंटेनर में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें