उन्नाव। रामलीला मैदान से रन फॉर राम का आयोजन हुआ। दौड़ में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
क्रीड़ा भारती अवध प्रांत के मंत्री शिवांक रमन ने बताया कि रन फॉर राम इससे पहले अयोध्या धाम में आयोजित की गई थी। इसे प्रदेश के सभी जिलों में कराने का क्रीड़ा भारती का लक्ष्य है। शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में शैलेष और महिला वर्ग में छाया पहले स्थान पर रहीं। दो किलोमीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में उमंग और महिला वर्ग में काजल पहले स्थान पर रहीं। कृष्ण प्रताप ने बताया कि दौड़ में सभी मानकों का ध्यान रखा गया। आयोजक मंडल में शामिल दिलीप, निखिल, भगवान, राहुल, क्षितिज, अनंत, सितेश, विपिन, अविनाश, श्वेता पांड्या, आशीष कुशवाहा, चंद्रदेव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।