फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यूकेलिप्टस बाग में पड़ा मिला युवक का कई दिन पुराना शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र में सड़क के किनारे यूकेलिप्टस के बाग में युवक का कई दिन पुराना शव पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर सीओ ने फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव पंचूपुरवा के सामने से डहन जाने वाले रास्ते के किनारे यूकेलिप्टस के बाग में बुधवार सुबह राहगीरों ने (45) साल के अज्ञात युवक का कई दिन पुराना शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने कोतवाल राजकुमार के सीयूजी नंबर पर जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने सदस्यों ने शव के पास में पड़े एक गहरे लाल रंग का लोअर और गमछा पड़ा मिला। शराब का एक खाली पाउच भी मिला है। हत्याकर शव फेंकने की सूचना पर सीओ अरविंद कुमार भी पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि युवक का कई दिन पुराना शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें