फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सर्वर रहा फेल, पूरे ब्लॉक में बने 99 गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड शिविर लगाकर गांव में बनाएं जा रहे हैं। लेकिन सर्वर की समस्या के कारण लोगों के कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के 56 ग्राम पंचायतों में आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड आशा संगिनी और सीएचओ पंचायत भवनों में शिविर लगाकर बना रही हैं। लेकिन शनिवार को र्सवर की समस्या होने के कारण लोगों के कार्ड बनने में दिक्कत हुई। सीएचसी प्रभारी डाॅ. दिनेश कुमार ने कोडरा और नेवाजखेड़ा में निरीक्षण किया।
जहां कोडरा में उन्हें एक भी लाभार्थी नहीं मिला। आस-पास लोगों से जानकारी की तो पता चला उन्हें शिविर की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने इस पर नारजगी जाहिर की। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि ब्लॉक में सर्वर की समस्या होने से 99 गोल्डन कार्ड ही बन सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें