फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिक्योरिटी गार्ड की लूटी गई बंदूक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। ड्यूटी करने जा रहे सिक्योरिटी गार्ड से हुई बंदूक लूट की घटना में पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली है। लुटेरों ने उसे घर के अंदर भूसे में गाड़ रखी थी। सेल्समैन की घटना में तीन लुटेरे पकड़े जाने के बाद पुलिस उन्हीं के दो साथियों तक पहुंची और मसवासी के पास खंजीखेड़ा से बंदूक बरामद कर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नयाखेड़ा गांव निवासी जगरूप बंथर स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। 28 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह बंदूक कंधे पर डालकर फैक्टरी में काम करने जा रहा था। फैक्टरी एरिया के अंदर स्थिति सीईटीपी प्लांट के सामने जैसे ही वह पहुंचा पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने धक्का दिया था। जगरूप के गिरते ही बंदूक लूटकर भाग निकले थे।
पीडि़त के मुताबिक लुटेरे जेएस कंपनी के सामने से होते हुए बंथर की ओर मुड़े थे। जगरूप के बयानों के आधार पर पुलिस ने वहां लगे कैमरे की फुटेज जांची। जिसमें बाइक सवार दो युवक बंदूक ले जाते नजर आए थे। लेकिन चेहरा और बाइक नंबर स्पष्ट नहीं आ रहा था। सेल्समैन के साथ हुई लूट की घटना के खुलासे में जुटी पुलिस को अहम सफलता मिली। पकड़े तीन लुटेरों के दो अन्य साथियों ने ही बंदूक लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। एसओ प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि जांच चल रही है,जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें