अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर डंपर की टक्कर से साइकिल सवार फैक्टरी सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। अचलगंज थाना के पचोड्डा गांव निवासी राजबाबू शुक्ला (55) बंथर स्थित एक चर्म इकाई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। बुधवार शाम सात बजे ड्यूटी करके साइकिल से घर जा रहे थे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैंसई गांव के पास बाबा कुटी के सामने तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से वह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस से अचलगंज सीएचसी भेजा, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अचलंगज थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद डंपर कब्जे में लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)