उन्नाव। सदर कोतवाली के मोहल्ला गदनखेड़ा निवासी 25 वर्षीय राहुल वर्मा घर पर कपड़े की दुकान चलाता था।
बीते शनिवार को सुबह वह आग की चपेट में आ गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से कानपुर हैलट फिर लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार राहुल कई माह से मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने आग लगा ली थी।