उन्नाव। बढ़ी शीतलहर को देखते हुए डीएम ने सभी बोर्डों के मान्यता व सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 तक की कक्षाओं के साथ कस्तूरबा स्कूलों में 27 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है। जानकारी बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने दी।