फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलटी, दो छात्राएं घायल

विज्ञापन
मौरावां-पुरवा मार्ग पर तुसरौर गांव के पास खड़ी क्षतिग्रस्त वैन व जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव) । बच्चों से भरी स्कूली वैन पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दो छात्राएं घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर के मिर्री चौराहा स्थित न्यू सिटी मार्डन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर मंगलवार सुबह विद्यालय जा रही थी। वैन में तेज आवाज में गाना भी बज रहा था। मौरावां-पुरवा मार्ग पर तुसरौर गांव के पास अचानक वैन अनियंत्रित होकर कच्चे रास्ते पर उतर गई और देखते ही देखते सामने स्थित पेड़ से टकराकर पलट गई।
घटना के समय वैन में 13 से 14 छात्र-छात्राएं सवार थे। इसमें बड़ी अकोहरी निवासी सुशील की बेटी मानसी (15) और मौरावां कस्बा निवासी अनूप की बेटी अंजलि (11) घायल हो गईं। हादसे के बाद वैन चालक मौक ेसे भाग निकला।
विज्ञापन

सीओ विक्रमादित्य व कोतवाल चंद्रकांत सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मानसी के सिर में अधिक चोट होने से उसे हैलट भेजा गया।
वैन में बैठे अन्य छात्र सुरक्षित हैं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन से वैन सवार छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गई है।
इस संदर्भ में एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। एआरटीओ प्रवर्तन को स्कूल भेजकर वैन की फिटनेस समेत सभी जानकारी जुटाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें