फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवी बार सतीश बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Sun, 01 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बार चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव बार एसोसिएशन के 29 अप्रैल को हुए चुनावों के परिणाम शनिवार को आने थे। इसके लिए सुबह 9 बजे से चुनाव अधिकारी डीएन यादव व सहायक चुनाव अधिकारी रामेंद्र यादव की देखरेख में गिनती शुरू हुई। बंद कमरे में चुनाव अधिकारियों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के सामने हो रही वोटों की गिनती में दोपहर से ही एक-एक कर नतीजे आना शुरू हुए। लेकिन अध्यक्ष और महामंत्री के पदों के लिए नतीजे देर शाम करीब 7 बजे घोषित हो सके। नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजेताओं को कंधों पर उठा लिया। विजयी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विजेताओं में अध्यक्ष पद पर सतीश शुक्ला व महामंत्री पद पर कर्ण बहादुर सिंह के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मो. फजल करीम, उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णकुमार लोधी, कोषाध्यक्ष पद पर रामप्रताप लोधी, तीन संयुक्तमंत्री पदों पर कृमश: उमेश कुमार यादव पहले, प्रदीप मिश्र दूसरे व मो. मुदस्सिर तीसरे स्थान पर रहे। छह वरिष्ठ सदस्य पदों के लिए धरमंगल सिंह, महेशसिंह लोधी, ओमप्रकाश आचार्य, पंकज कुमार श्रीवास्तव, राममोहन जायसवाल व सुरेशचंद्र अवस्थी निर्विरोध चुने गए। वहीं कनिष्ठ सदस्य पद पर अमित कुमार सिंह, अतीक खान, संजय कुमार बाजपेई, जितेंद्र कुमार सिंह, अजय प्रताप सिंह यादव व अनिल कुमार द्विवेदी को विजय श्री हासिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें