फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तगादा करके लौटे सेल्समैन की बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कपड़ा व्यापारी से बकाया दस हजार रुपये तगादा करने गया सेल्समैन कुछ देर बाद घर लौटा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने घर वालों को चाय पीने की बात बताई। परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने पिता को जहर देकर जान से मारने का शक जताते हुए तहरीर दी है। जहर से मौत की आशंका पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


अजगैन कोतवाली के गांव जनसार के मजरा महतवानी निवासी विजयशंकर शुक्ला (60) कानपुर नयागंज स्थित कपड़ा मंडी में सेल्समैन थे। उन्होंने अपने घर में भी कपड़े की एक छोटी दुकान खोल रखी थी। सोमवार सुबह विजयशंकर, बेटे मयंक को बस से लखनऊ जाने के लिए टोल प्लाजा पर छोड़ने गए थे। मयंक पेशे से वाहन चालक है।
बेटे को छोड़ने के बाद वह गोकुलखेड़ा गांव निवासी कपड़ा दुकानदार पर बकाया दस हजार रुपये लेने गए थे। लौटते समय रास्ते में चमरौली गांव स्थित दुकान पर चाय पीने के बाद वह घर आ गए। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे मयंक ने जहर देकर जान से मारने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फूड प्वाइजनिंग की आशंका पर विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

दो भाइयों की मौत हो चुकी है। तीन बेटे व दो बेटियों में दोनों बेटे अविवाहित हैं। पति की मौत से पत्नी बबली और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें