उप्र भारत स्काउट एवं गाइड के तत्तावधान में सात दिवसीय रेंजर्स प्रवेश, निपुण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्रीनारयण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में किया गया। 16 से 22 फरवरी तक चले इस शिविर में रेंजर का समाज में महत्व व उनके महिला उत्तरदायित्व को निभाने की प्रेरणा दी गई। शिविर के अंतिम दिन सर्वधर्म प्रार्थना व संभाव समारोह का आयोजन भी हुआ। इसमें सभी धर्मों के रेजंर अपने धर्म की आस्था प्रार्थना व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. प्रभा चौधरी ने संस्था का सदस्यता बैज प्रदान करते हुए कहा गाइड चिन्ह के अनुसार सभी दीक्षणार्थियों को भारतीय परंपरा व राष्ट्रीय भावना को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। इस दौरान जिला सचिव अलोपी शंकर मिश्र, लीडर ट्रेनर सुमन किशोर, डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. रेखा शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।