जिले के प्रमुख समाजसेवी स्व. सरदार सुजान सिंह की स्मृति में शनिवार को शहर के पं. दीनदयान उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुजान सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने स्व. सुजान सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में एबीवीपी ईलेवन के कप्तान ललित द्विवेदी ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रोट्रैक्ट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 169 रन बनाए। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबीवीपी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। इससे रोट्रैक्ट क्लब की टीम ने 51 रनों की शानदार जीत दर्ज की। स्कोरिंग आरके वर्मा व अंपायरिंग नीरज कुमार व मो. राशिद ने की। संचालन मनीष सिंह सेंगर व कमेंट्री विवेक तिवारी व लक्ष्य निगम ने की। अध्यक्ष उसमान अहमद और सचिव अजीतपाल सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने विजेता व उपविजेता टीम को बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से एसके सिंह, दिलप्रीत सिंह, प्रेमकुमार सिंह, विरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, गुरवीर सिंह अरोड़ा, मनोहर सिंह अरोड़ा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, पीके मिश्रा, निम्मी अरोड़ा, मंजू कमल श्रीवास्तव, सबा अहमद, चंद्रशशि श्रीवास्तव, गीता मिश्रा, उपक्रीड़ाधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, अखिलेश अवस्थी, विकास अवस्थी, आनंद मोहन, केएन अवस्थी, सोमप्रकाश, राजीव, रामसेवक भी मौजूद रहे। सचिव अजीतपाल सिंह ने बताया कि रविवार को पहला मैच सुबह 9 बजे से जज ईलेवन और आशा एनजीओ ईलेवन और 12 बजे से पुलिस ईलेवन और बीएसए ईलेवन के बीच मैच खेला जाएगा।