फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर यातायात में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शनिवार को शहर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर शहर का यातायात डाइवर्ट रहेगा। यातायात प्रभारी इंद्रपाल ने बताया कि डायवर्जन शाम 4 बजे से शुरू होगा जो यात्रा समाप्ति तक रहेगा। शनिवार को गांधीनगर तिराहे से शहर क्षेत्र में आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हरदोई ओवरब्रिज से आईबीपी चौराहा/नगर पालिका की ओर जाने वाले सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस आफिस तिराहा से बड़ा चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। इन्हें प्रकाश गेस्ट हाउस तिराहा, हरदोई ओवरब्रिज होकर उन्नाव बाईपास निकाला जाएगा। बांगरमऊ, सफीपुर से शहर में आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को चकलवंशी चौराहे से मियागंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गदनखेड़ा चौराहे व मगरवारा की तरफ से आने वाले वाहनों को शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शुक्लागंज, मरहला व मगरवारा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को शराब मिल के पास ही रोका जाएगा। छोटे वाहनों को शेखपुर नहर से रामलीला मैदान होते हुए गदनखेड़ा की ओर डायवर्जन किया जाएगा। उन्नाव शहर की तरफ आने वाले वाहनो को लखनऊ बाइपास से अजगैन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा जो मोहान, हसनगंज होते हुए बांगरमऊ जाएंगे। दोस्तीनगर से उन्नाव शहर की तरफ आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को कब्बाखेड़ा से पुलिस आफिस होते हुए प्रकाश गेस्ट हाउस की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें