उन्नाव/ सोनिक। उन्नाव से लखनऊ के पीजीआई तक नई बस का संचालन शुरू हो गया है। एक और नए रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से 60 गांवों की एक लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
जिले में मौजूदा समय विभिन्न रूटों पर रोडवेज की 72 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद कुछ रूट ऐसे भी हैं, जहां बस का संचालन नहीं है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। परिवहन विभाग ने एक और नए रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे।
बुधवार से बस का संचालन शुरू हो गया है। यह बस स्टेशन से सुबह छह बजे लखनऊ के लिए निकलेगी जो दही चौकी व पुरवा-मौरावां होते हुए पीजीआई तक जाएगी। इसके बाद चारबाग तक भी जाएगी। इसमें शिक्षा, रोजगार, व्यपारी, नौकरी पेशा आदि लोगों को काफी राहत मिलेगी।
बस स्टेशन इंचार्ज हरिओम सिंह ने बताया कि शासन की ओर से नया रूट निर्धारित किया गया है। बुधवार से बस का संचालन भी शुरू हो गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
दही चौकी, गजौली, दरोगाखेड़ा, जाफरखेड़ा, ओरहर, गौरा, बरिगवां, मद्दीखेड़ा, बिछिया, तौरा, जरगांव, मंगतखेड़ा, पुरवा, भदनांग, मौरावां, हिलौली, कालूखेड़ा सहित 60 गांव और कस्बों को राहत मिलेगी।