फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क तक बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर से सड़कें संकरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में जगह-जगह सड़क और फुटपाथ पर लगे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर से शहर की सड़कें संकरीं हैं।
विज्ञापन

यह यातायात के लिए मुसीबत के साथ ही लोगों के लिए भी खतरा बने हैं। दुकानदार भी इसकी आड़ में सड़क तक काबिज हैं। इन्हें शिफ्ट कराने के लिए यातायात पुलिस और नगर पालिका ने कई बार बिजली विभाग को पत्र लिखे लेकिन वर्षों बाद भी समस्या हल नहीं हुई।
छोटा चौराहा पर मुख्य मार्ग और पंजाबी कॉलोनी जाने वाली सड़क पर घेरकर रखे हुए ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। ट्रांसफार्मर के पास ही मंदिर है, जहां सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इसकी आड़ में दुकानदारों ने भी अतिक्रमण कर रखा है। जोकि यातायात और लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सदर बाजार शाहगंज में बैंक के बाहर लगा ट्रांसफार्मर करीब दो मीटर सड़क घेरे हुए है। सड़क संकरी होने के साथ ही इसकी आड़ में वाहनों की पार्किंग से यहां दिन भर जाम लगता रहता है। यातायात पुलिस ने कई बार बिजली विभाग को पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर को हटवाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
भीड़भाड़ वाले धवनरोड-कसाई चौराहे का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इस चौराहे के पास में एक मस्जिद भी है। सड़क घेरकर लगे ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द चाय, पान की दुकानें लगी होने से चौराहा और संकरा हो गया है। लोगों ने ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कराने के लिए कई बार मांग की लेकिन समस्या हल नहीं हुई।
शहर में बड़ा चौराहा से गांधी नगर तिराहा तक वर्ष 2007 में सड़क का चौड़ीकरण किया गया था। इससे झंडेश्वर मंदिर, स्टेट बैंक, अताउल्ला नाला, छोटा चौराहा, कलक्टरगंज, गांधीनगर, कॉलेज रोड मोड़ और कोतवाली के आसपास के बिजली के 24 पोल सड़क पर आ गए थे। योजना थी कि इन पोल और बिजली की लाइनों को शिफ्ट कराया जाएगा। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका। इससे स्थाई और अस्थाई दुकानदार सड़क तक काबिज हैं। जो जाम की बड़ी वजह है।
जाम की वजह बने सरकारी अतिक्रमण में नगर पालिका भी पीछे नहीं है। शहर में लगी अधिकांश होर्डिंग फुटपाथ घेरकर लगाई गई हैं। इनकी आड़ में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिनकी वजह से जाम लगता है। मोतीनगर, जिला न्यायालय, आवास विकास कॉलोनी, गांधीनगर, बाबूगंज व सिविल लाइंस सहित कई क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए लगी होर्डिंग फुटपाथ घेरे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इन बिजली के पोल और ट्रांसफामर्र सहित अन्य अवरोधों को शिफ्ट कराकर शहर का सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी पास हुआ है। बताया कि कार्ययोजना बनाकर संबंधित विभागों के माध्यम से इन्हें सड़क से हटाकर दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कराया जाएगा। बताया कि कार्ययोजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें