फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक ने पुजारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिलौली। मौरावां स्थित पौराणिक मोतेश्वर महादेव मंदिर में शराब पीकर गालीगलौज कर रहे ई-रिक्शा चालक ने पुजारियों को पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी ई रिक्शा चालक नशे की हालत में मोतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। मंदिर के पुजारी रज्जन बाबा ने विरोध किया तो उन्हें पीटने लगा। पुजारी से मारपीट देख दूसरे पुजारी बीचबचाव में पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया। लोगों की भीड़ जुटने पर वह भाग निकला। पुजारी ने चालक के खिलाफ मौरावां थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें