फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राजस्व संबंधी शिकायतों का टीम बनाकर हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसपी ने जनसुनवाई की। इस दौरान कुल तीन ही शिकायतें पहुंची। एसपी जय प्रकाश सिंह ने समाधान दिवस में आई तीनों शिकायतों का तथ्यों की जांच करते हुए समुचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों को मौके पर जांच करने के बाद गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाए। राजस्व संबंधी मामलों ने अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बना कर निस्तारण करें। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक यादव, कोतवाल संदीप मिश्रा समेत अन्य स्टाफ रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें