फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक के एक लाख रुपये पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक का बैग चोरी हो गया। उसमें एक लाख रुपये थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रैथाना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वासुदेव अवस्थी ने बुधवार को बीघापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक व आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे। रुपये निकालने के बाद बैंक के पास वह होटल पर रुके और हैंडपंप से पानी पीने लगे। इसी दौरान चोरों ने उनकी साइकिल पर टंगा बैग पार कर दिया। बैग गायब देख वह सन्न रह गए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इलाज के लिए रुपये निकाले थे। उधार भी चुकाना था। उन्होंने आशंका जताई कि चोर बैंक के अंदर से ही उन पर नजर रखे थे। बीघापुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बैंक और होटल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें