उन्नाव। झांसी के चिरगांव में सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए चार लोगों में शहर के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी महिला भी शामिल है। जबकि उसके पति व दामाद सहित कई अन्य लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन झांसी के लिए रवाना हो गए।
शहर के मोहल्ला जवाहर नगर में जैसे ही मौत की खबर पहुंची चीखें निकल पड़ी। हादसे में घायल महेश सेना से सेवानिवृत हैं। वह मौजूदा समय में बैंक में नौकरी कर रहे हैं। हादसे के बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।