फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Aug 2022 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में युवक और मारपीट में उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना अचलगंज के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन साल पहले पुरवा कोतवाली के मझिगवा सदकू गांव के लक्खी ने खुद को तहसीलदार देवरिया का चालक बताकर उससे दोस्ती कर ली थी।
विज्ञापन


फिर शादी का झांसा देकर देवरिया ले गया। फरवरी 2021 में युवक ने उसे उसके गांव में छोड़ दिया। कई बार फोन करने पर वापस आया और उसे मुंबई ले गया। तीन माह बाद वह फिर उन्नाव लौटा और उम्मीदों के शहर मोहल्ले में रखा। इस बीच युवती शादी कर घर ले चलने की जिद करने लगी लेकिन वह टालता रहा।

21 जून 2021 को युवती जब युवक के गांव पहुंची तो परिजनों ने उसके साथ गालीगलौज कर भगा दिया। वह फिर उन्नाव में रहकर नौकरी की तैयारी करने के साथ ही कोचिंग पढ़ाने लगी। युवक उससे मिलने आता रहा। शादी करने की बात कही तो युवक ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


11 अगस्त को उसे शादी करने की बात कहकर रजिस्ट्रार कार्यालय आया और उसे चाय की दुकान में बैठाकर भाग गया। परेशान युवती कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि लक्खी पर दुराचार व उसके चार परिजनों पर मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें