फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पूर्व प्रधान सहित चार पर पाक्सो और मारपीट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिलौली। मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने गांव के पूर्व प्रधान सहित चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने तहरीर में कहा कि गांव के ही रविशंकर ने उसकी बेटी पर मोबाइल पर बातचीत करने का दबाव बनाया। किशोरी ने ऐसा करने से मना कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी के घरवालों ने किशोरी, उसके पिता और मां के साथ मारपीट की।
पीड़ित की तहरीर पर रविशंकर, उसके पिता रामबहादुर, चाचा गंगाप्रसाद और पूर्व प्रधान रामनारायण के खिलाफ पाक्सो और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। मौरावा थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें