सफीपुर। छात्रा से दुष्कर्म व फोटो वायरल करने के मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा (16) तीन मार्च 2022 को कोचिंग जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि रास्ते में गांव के परिचित के दो लोगों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उससे दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाकर फोटो वायरल कर दी। चार जून को फिर दुष्कर्म किया। छात्रा के अनुसार उसने कोतवाली में शिकायत की पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रविवार को एसपी से मिलकर इंसाफ मांगा। एसपी दिनेश त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर धीरज व पवन गौतम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। (