फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, दो पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस की टीमें दे रही हैं दबिश

Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

एसओ भवन सिंह मौर्य ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में खेत जाते समय अनुसूचित जाति की महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 34 वर्षीय महिला का आरोप है कि बुधवार देर शाम वह खेत जा रही थी। तभी गांव के संतोषी और भंवरेश्वर ने उसे रास्ते में रोक लिया और झाड़ी में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन

उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो मुंह में कपड़ा ठूस दिया और बाद में किसी को भी न बताने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और रात में ही थाने पहुंच कर तहरीर दी। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ भवन सिंह मौर्य ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें