पुरवा थाना क्षेत्र में स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की है।
उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर मौरावां थाना पुलिस ने एसपी से शिकायत के बाद चौथे दिन रिपोर्ट दर्ज की है। 17 सितंबर को मौरावां थाने के एक गांव निवासी महिला ने डीएम अपूर्वा दुबे को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतीपत्र दिया था।
विज्ञापन
उसमें बताया था कि उसकी तीन नाबालिग बेटियों से स्कूल जाते समय तीन युवक छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते हैं। डीएम ने मौरावां एसओ अमरनाथ को बुलाकर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद भी एसओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मंगलवार को महिला ने एसपी दिनेश त्रिपाठी से शिकायत की और मौरावां थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। महिला के अनुसार आरोपी उनकी बेटियों को स्कूल न जाने देने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने मौरावां एसओ को फटकार लगाई।
इसके बाद मंगलवार को आनन-फानन तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि लच्छीखेड़ा निवासी जीशान, उसके भाई अतीक व एक नाबालिग भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।